फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 5 दिसंबर तक किए जाएंगे जागरूकता कार्यक्रम, तय की रूपरेखा

Mon, 17 Nov 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर के तट स्थित स्टॉल नंबर 52-53 पर एक विशेष विधिक जागरूकता स्टॉल लगाई गई है। इन स्टॉल पर डीएलएसए के पैनल अधिवक्ताओं व पीएलवी की ओर से आमजन को नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं परामर्श प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ-साथ इस स्टॉल पर विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से सामाजिक एवं विधिक विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे जिनका उद्देश्य लोगों में विधिक साक्षरता एवं सामाजिक चेतना को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि डीएलएसए की ओर से 17 नवंबर को डॉ. बीआर आंबेडकर लॉ कॉलेज की ओर से दहेज और घरेलू हिंसा पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार 18 नवंबर को डिपार्टमेंट ऑफ लॉ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से किशोर संरक्षण पर नाटक, 19 नवंबर को भारत कॉलेज ऑफ लॉ बाबैन की ओर से कस्टडी और अपराध पर प्रस्तुति, 20 नवंबर को इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ की ओर से सामाजिक एवं विधिक मुद्दों पर नाटक और डीएलएसए की ओर से स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, 21 नवंबर को गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से नशा मुक्ति व गवर्नमेंट मॉडल संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक, 24 नवंबर को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्योतिसर की ओर से प्रदूषण पर नाटक और डीएलएसए की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, 26 नवंबर गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र की ओर से सड़क सुरक्षा पर नाटक, 27 नवंबर को डीएवी स्कूल की ओर से नशा मुक्ति पर और डीएलएसए की ओर से पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन, 28 नवंबर को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपली की ओर से पर्यावरण अध्ययन पर प्रस्तुति होगी।

29 नवंबर को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरी की ओर से स्वच्छ भारत, हरित भारत पर नाटक, 1 दिसंबर को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवीदास पुरा की ओर से साइबर सुरक्षा पर और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल इस्माईलाबाद की ओर से नशा मुक्ति पर नाटक, 3 दिसंबर को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरींडवा की ओर से साइबर खतरों पर और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडवा की ओर से बाल विवाह पर नाटक और डीएलएसए की ओर से दोपहर दो बजे से चार बजे तक क्विज प्रतियोगिता, 5 दिसंबर को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल थानेसर की ओर से घरेलू हिंसा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें