फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नाटक के जरिए एचआईवी पर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद के स्टेशन माजरी स्थित श्री गुरु रविदास धर्मशाला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचआईवी पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर वरुण कौशिक की देख-रेख में हुए कार्यक्रम में स्थानीय लोग, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं आशा वर्कर शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत एचआईवी जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए दीपक एंड पार्टी द्वारा नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से एचआईवी/एड्स से जुड़ी भ्रांतियों, इसके फैलने के कारणों, बचाव के उपायों और समय पर जांच व इलाज के महत्व को सरल और रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें इस गंभीर विषय पर सोचने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर काउंसलर वरुण कौशिक ने कहा कि एचआईवी एक लाइलाज नहीं बल्कि नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी है, बशर्ते इसकी समय रहते पहचान और सही उपचार हो। उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है और समाज में उसके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी एचआईवी के बारे में जागरूक करें, ताकि समाज को इस बीमारी से मुक्त किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें