फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक

Sun, 20 Jul 2025 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस की ओर से जिले के लोगों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में जहां एक ओर शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं आम लोगों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये जानकारी पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने दी। उन्होंने जिले के लोगों को सलाह दी कि वे निवेश के नाम पर, आय कर में छूट लेने के लिए बैंक खाता सत्यापित करने का संदेश आए तो सावधान हो जाएं क्योंकि साइबर ठगों द्वारा ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए आजकल यह ही सब पैंतरे को अजमाए जा रहे हैं । साइबर ठगों द्वारा भेजे गए किसी भी लिंक को भूल कर भी न खोले। उन्होंने कहा कि साइबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है। फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग।
आजकल साइबर ठग इनकम टैक्स रिफंड के नाम से ठगी कर रहें हैं आमजन को इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बदलते वक्त के साथ साइबर ठगों ने अपने पैंतरे भी बदले हैं। साइबर ठग कभी पेंशन स्कीम का लालच देते हैं, कभी फर्जी लोन ऐप के माध्यम से, कभी बिना आर्डर का पार्सल भेजकर तो कभी कॉल फॉरवर्डिंग करके और कभी किसी व्यक्ति की ई-मेल, व्यटसएप, फेसबुक आईडी को हैक करके शातिर उनको साइबर ठगी का शिकार बनाने से नहीं चूकते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें