कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारा में संस्कार स्वच्छता संभव स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। एनसीसी कैडेट ने स्वच्छता से संबंधित पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, नो यूज ऑफ प्लास्टिक, भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा में भाग लिया।
कैडेट द्वारा स्वच्छता अपनाने संबंधी शपथ ली गई। जन जागरूकता के लिए रैली निकाली गई, जिसमें कैडेट, एएनओ मनप्रीत कौर तथा सभी स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य प्रवीन कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कैडेट ने स्कूल प्रांगण की सफाई में हिस्सा लिया।