फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्लोगन में अवनी और निबंध प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता ही सेवा पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रिंसिपल डॉ. सुखविंदर सिंह ने किया। स्लोगन प्रतियोगिता में अवनी पहले, छवि दूसरे, दिशा तीसरे और रितु चौथे स्थान पर रही। काव्य प्रतियोगिता में पायल ने पहला और तनु ने दूसरा स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में आठवीं की अनुष्का ने पहला और 12वीं की अनुष्का ने दूसरा स्थान हासिल किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में हर्ष ने पहले, आर्यन ने दूसरे व रक्षिका ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। प्रिंसिपल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का आयोजन शिक्षा मंत्रालय एवं सीबीएसई मुख्यालय के निर्देशानुसार, स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत किया गया है। इसके बाद सभी को स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संदीप चौहान और सुनीता रानी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें