कुरुक्षेत्र। श्री दुर्गाष्टमी पर्व पर मंगलवार देर रात देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्च
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को नवरात्र उत्सव के चलते श्रीदुर्गाष्टमी पर्व पर देर रात देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा-अर्चना करते हुए देश व प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर के पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। नवरात्र उत्सव मां भद्रकाली मंदिर में पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया जिसके अंतिम दिन श्री दुर्गाष्टमी पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मां भद्रकाली आरती में मुख्यमंत्री नायब सैनी शामिल हुए और केके शर्मा मुख्य यजमान रहे। विशाखा राणा व अशोक राणा इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर शरीक हुए। मंदिर की ओर से श्रीदुर्गाष्टमी जागरण भी करवाया गया जिसमें पंजाबी फिल्म स्टार व प्लेबैक गायक रोशन प्रिंस व सारेगामापा लिट्ल चैंप के विजेता हर्ष सिकंदर ने मां के गीतों से समा बांधा।
कुरुक्षेत्र। श्री दुर्गाष्टमी पर्व पर मंगलवार देर रात देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्च