फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वुशू प्रतियोगिता में अवनी और भारती ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 05 Aug 2025 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल समालखा में आयोजित खेलो इंडिया वूमेन लीग वुशु चैंपियनशिप 2025-26 में भाग लिया। इसमें छात्राओं ने स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन

वुशु कोच योगेश शर्मा ने बताया कि अवनी ने 30 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, भारती ने 39 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, अवनी ने 24 किलोग्राम में कांस्य और पावनी ने 39 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता है। स्कूल परिसर में पहुंचने पर प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थियों ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कोच योगेश शर्मा और बबीता शर्मा की बच्चों को अच्छा प्रशिक्षण देने के लिए सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें