फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान के लिए शिविर का उठाएं लाभ : सोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। लघु सचिवालय सहित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालय में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। उपमंडल अधिकारी राजेश सोनी ने वीरवार को शिविर के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में समाधान कर पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिविर में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन सहित अन्य समस्याओं की सुनवाई कर मौके पर समाधान किया जाता है। शिविर में पुलिस, राजस्व, नगर निकाय और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहते हैं। इसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करना और आमजन की शिकायतों का त्वरित निपटान करना है। उन्होंने लोगों से निर्धारित दिनों में शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें