फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नवरात्रों में ऑटोमोबाइल बाजार में उछाल, दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शोरूम के बाहर खड़ी स्कूटी । संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नवरात्रों के अवसर पर कुरुक्षेत्र में ऑटोमोबाइल सेक्टर में रौनक देखने को मिल रही है। आम दिनों की तुलना में इन दिनों कार व दोपहिया वाहनों स्कूटी, बाइक और कार की खरीदारी के लिए लोगों में खास उत्साह नजर आ रहा है। शोरूम संचालकों को इस बार पिछले साल के मुकाबले अधिक बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन


दुकानदारों के अनुसार, पिछले वर्ष नवरात्रों के दौरान प्रतिदिन करीब 12 से 15 बाइक की बिक्री होती थी जबकि इस बार शुरुआती दो दिनों में ही रोजाना 10 से 12 स्कूटी और बाइक बिक रही हैं, आगे और भी बढ़ने की संभावना है। इससे कंपनियों को लाखों रुपये का फायदा होने की संभावना है। साथ ही असेंबल स्कूटी की मांग में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां कूपन, छूट और बेहतर माइलेज जैसे लुभावने ऑफर भी दे रही हैं।

अमावस्या के कारण शुरुआत में रही मंदी, अब बढ़ेगा बाजार

स्कूटी शोरूम संचालक रमन कुमार ने बताया कि नवरात्र से पहले अमावस्या होने के कारण बाजार में हल्की मंदी रही। आमतौर पर नवरात्र शुरू होने से पहले ही बाजार में तेजी आ जाती है लेकिन इस बार पहले नवरात्र के बाद खरीदारी में उछाल देखने को मिला है।उन्होंने बताया कि दूसरे नवरात्र के दिन उनके एक शोरूम से ही 6 से 7 दोपहिया वाहन बिके। शहर में उनके तीन शोरूम हैं, जहां कुल मिलाकर 15 से 20 वाहनों की बिक्री हुई। आने वाले दिनों में कारोबार और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


असेंबल स्कूटी की बढ़ी मांग
स्कूटी शोरूम संचालक सचिन ने बताया कि शुरुआती नवरात्र में बिक्री थोड़ी धीमी रही लेकिन दूसरे नवरात्र के साथ ही बाजार में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि असेंबल स्कूटी खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए आने वाले समय में और बेहतर कारोबार की उम्मीद की जा रही है।
पहले ही नवरात्र पर बिकी 20 गाड़ियां
नवरात्र उत्सव के कारण कारों की भी खूब बिक्री हो रही है। वीरवार को पहले नवरात्र पर ही 20 से ज्यादा कारें बिकीं। एक कंपनी के नेशनल हाईवे पर स्थित शोरूम पर ही 10 कारें खरीदी गईं। नवरात्र उत्सव में लोगों के इस उत्साह से ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालकों के चेहरे खिले हुए हैं।

कुरुक्षेत्र। शोरूम के बाहर खड़ी स्कूटी । संवाद- फोटो : संवाद

कुरुक्षेत्र। शोरूम के बाहर खड़ी स्कूटी । संवाद- फोटो : संवाद

कुरुक्षेत्र। शोरूम के बाहर खड़ी स्कूटी । संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें