फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चाची, इस बार जन्मदिन आपके साथ देहरादून में मनाऊंगा...

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चाची तैयारी शुरू कर दो, अबकी बार जन्मदिन देहरादून में आपके व चाचा के साथ ही मनाऊंगा.....। एनआईटी में बुधवार को फंदा लगाने वाले सिरसा के शेरपुरा गांव के रहने वाला छात्र प्रियांशु पांच अप्रैल को अपने घर से चाचा-चाची के साथ एनआईटी लौटते हुए चाची के साथ इसी तरह की प्लानिंग करते हुए आ रहा था। जब चाचा-चाची विश्वविद्यालय के एनआईटी गेट पर प्रियांशु को छोड़ देहरादून की ओर आगे चलने लगे तो बोला तैयारी शुरू कर दो कुछ दिन ही बचे है।
विज्ञापन

यह सब बताते प्रियांशु की चाची पूनम मोर्चरी के बाहर फूट-फूटकर रोने लगी। उन्होंने कहा कि प्रियांशु उनका सबसे लाडला था। वह अक्सर देहरादून से गांव जाते समय उसे थर्ड गेट यहां एनआईटी से साथ लेकर जाते थे। आज उन्हें प्रियांशु को इस हालात में घर ले जाना पड़ रहा है।
प्रियांशु की इंस्टाग्राम प्रोफाइल उसके व्यक्तित्व की जीती-जागती तस्वीर है। घूमने का बेहद शौकीन, जिंदा दिल इंसान और ट्रैवल फोटोज, दोस्तों के साथ हंसी-मजाक से जुड़ी पोस्टों से भरा है उसका अकाउंट। उसकी इंस्टा प्रोफाइल को देखकर कोई नहीं सोच सकता था कि वह इतनी जल्दी चला जाएगा। उसकी आखिरी स्टोरी पर एक सेंड रोमांटिक गाना लगा हुआ था, जो अब उसके जाने के बाद और भी मार्मिक लग रहा है।
विज्ञापन

प्रियांशु के करीबी दोस्त नीरज ने भावुक होकर बताया कि शाम को हम तीनों हंसी-ठिठोली कर चाय पी रहे थे। अचानक उसका मूड खराब हुआ। हमने सोचा थोड़ी देर में ठीक हो जाएगा। लेकिन वह अब कभी नहीं आएगा। पिता सुहान ने भी बताया कि वह अक्सर कहता था कि वह एक दिन बहुत बड़ा इंजीनियर बनेगा और बड़े-बड़े पुलों का निर्माण करेगा, जिससे पहाड़ों के बीच की दूरी कम हो जाएगी। इससे यहां घूमने आने वाले लोग इन पहाड़ों के बीच की खाई को समझते हुए रोमांच का आनंद उठा पाएगें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें