फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला से छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म का प्रयास, एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने निकटवर्ती गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति को नामजद किया है। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी है।
विज्ञापन

आदर्श थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके माता-पिता सुबह काम पर और बच्चे स्कूल गए हुए थे और वह अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान नसीब सिंह मौका पाकर घर में घुस आया और उससे अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इस दौरान विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख वह बाहर खड़ी अपनी कार में फरार हो गया। इस सबंध में थाना केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी को नामजद किया गया है। आरोपी नसीब के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए, 376 ,452 , 506 , 511 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें