फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पूर्व जज के घर में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पूर्व जज के घर में चोरी की नीयत से दीवार फांदकर घुसे चोर तोड़फोड़ कर फरार हो गए। आरोपी घर की खिड़कियां व दरवाजे तोड़ गए। शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर तथ्य एकत्रित किए। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में डाॅ. अजय जांगडा निवासी प्रोफेसर कॉलोनी ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। उनके पिता पूर्व जज श्याम लाल जांगडा वर्तमान में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य हैं। वे अक्सर अपनी ड्यूटी के चलते चंडीगढ़ में रहते हैं और कभी-कभार ही घर पर आते हैं वह सुबह ड्यूटी पर जाने लगे तो घर व गाड़ी के दरवाजा तोड़ने की कोशिश के निशान मिले।
विज्ञापन


आरोपियों ने घर की खिड़कियों को भी तोड़ने का प्रयास किया, मगर लॉक न टूटने की वजह से आरोपी सफल नहीं हो सके। उधर, विनीत निवासी कीर्ति नगर ने बताया कि रात को वह अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। सुबह उठकर देखा तो कमरे में से पेटी पर रखा लोहे का ट्रंक नहीं पड़ा था। उसने घर और आसपास ट्रंक की तलाश की, जो रेलवे कॉलोनी में रेलवे वर्कशॉप के पास टूटा हुआ मिला। चोर ट्रंक से सोने के बालियां, कोका, चांदी की पायल और करीब 80 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने दोनों घटनास्थल का जायजा लेकर नमूने एकत्रित किए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें