फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गंडासी व लाठी-डंडों से हमला कर मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के चक्रवर्ती मोहल्ला में एक घर पर कुछ युवकों ने गंडासी व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गनीमत रही की इस हमले में किसी को चोटें नहीं आई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुनील राजपाल ने बताया कि उसके घर पर कुछ युवकों आए और उसकी पत्नी को अभद्र बोलने लगे विरोध करने पर उन्होंने उन पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए उन्होंने अपने घर में भाग कर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि हमलावारों के हाथ में तेजधार हथियार व लाठी-डंडे थे। आरोपियों ने उनको पकड़ने के लिए उनके दरवाजे को भी तोड़ने का प्रयास किया है। हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें