फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबैन चौक पर युवक पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन चौक लाडवा पर गत देर शाम कार सवार बदमाशों ने एक युवक पर गंडासियों और डंडों-बिंडों से जानलेवा हमला कर दिया। युवक को मरा समझ सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। हमले में युवक के सिर, टांग और बाजू सहित कई जगह गंभीर चोटें आई हैं, जिससे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामला रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया गया कि शाहाबाद वासी जगजीत पुत्र परमजीत सिंह लाडवा स्थित एक आइलेट्स कोचिंग सेंटर पर बच्चों को कोचिंग देता था। गत देर शाम वह लाडवा से शाहाबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बाबैन चौक के निकट पहुंचा तो 2-3 गाड़ियों में सवार होकर आए 15-20 बदमाशों ने जगजीत सिंह पर जानलेवा हमला बोल दिया। जगजीत सिंह की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।
जगजीत सिंह की माता राज कौर ने बताया कि उनके पड़ोसियों ने 4-5 माह पहले उसके बड़े पुत्र विक्रमजीत सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। तभी से वे रंजिश रखे हुए हैं। उनके डर के चलते वे शाहाबाद के दयाल नगर से अपना मकान छोड़कर मुख्य बाजार में किराए का मकान लेकर रहने लगे, लेकिन वे अभी भी रंजिश रखे हुए हैं। बताया कि उसका छोटा बेटा जगजीत सिंह लाडवा से शाहाबाद आ रहा था। आरोप लगाया कि उन्हीं पड़ोसियों द्वारा भेजे गए बदमाशों ने उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया और मृत समझ मौके से फरार हो गए। बताया गया कि गत देर रात्रि हादसे में घायल हुए युवक को सीएचसी लाडवा से एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन यहां से गंभीर अवस्था को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां से वापस डॉक्टरों ने जगजीत सिंह को एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

लाडवा थाना प्रभारी प्रेम सिंह का कहना है कि पीड़ित युवक के बयान दर्ज करने के लिए आईओ को भेजा गया है। पीड़ित के बयान दर्ज करने के पश्चात ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गर्भवती के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन पर मामला दर्ज
इस्माईलाबाद के गांव गोरखा में गर्भवती महिला के साथ मारपीट और हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव गोरखा वासी प्रवीन कौर ने झांसा थाना में सौंपी शिकायत में बताया कि वह घर में काम कर रही थी। उसी वक्त उसका जेठ जसवीर सिंह, जेठानी चरणो देवी व उसका बेटा गुरप्रीत सिंह ने उसके साथ मारपीट की व हाथापाई की। उसकी जेठानी ने उसके पेट पर लात मारी, जबकि वह सात माह की गर्भवती है। आरोपी पहले भी उसके साथ मारपीट व हाथापाई कर चुके हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें