फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद की प्रत्याशी के प्रचार वाहन पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। पालिका प्रधान पद की प्रत्याशी जजपा नेत्री गीता रानी के प्रचार वाहन को कुछ लोगों की ओर से हमला करके क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। वाहन गौ चरांद में प्रत्याशी के लिए प्रचार करने गया था। इसी दौरान 20-25 लोगों ने वाहन को रोककर उसके चालक से मारपीट करके स्टीरियो, स्पीकर को तोड़ दिया और चालक का मोबाइल छीन लिया। हालांकि इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
प्रत्याशी गीता रानी ने बताया कि ई-रिक्शा चालक मोती निवासी नंद कॉलोनी उसका प्रचार करने के लिए गौ चरांद गया था। रात करीब आठ बजे 20-25 लोगों ने उसके प्रचार वाहन को रोक लिया और चालक के साथ गाली-गलौज करने लगे। चालक ने इसकी सूचना उन्हें देने के लिए फोन करना चाहा तो उन लोगों ने चालक का मोबाइल छीन लिया और चालक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने प्रचार वाहन पर लगा स्टीरियो, स्पीकर व अन्य सामान तोड़फोड़ दिया। आरोपियों ने वाहन पर लगे प्रचार होर्डिंग भी फाड़ दिए और मोबाइल लेकर फरार हो गए। चालक ने किसी से मोबाइल लेकर मामले की सूचना उन्हें दी, जिसके बाद चालक की निजी अस्पताल से मरहम पट्टी कराई गई।
विज्ञापन

नहीं मिली कोई शिकायत : राजीव कुमार
सिटी थाना प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। इस तरह की कोई शिकायत भी पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें