फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्यूबवेल के कमरे में सो रहे व्यक्ति पर हमला , तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। खेतों में बने कमरे में सो रहे एक किसान पर तीन लोगों ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया है। घायल को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर दो नामजद सहित तीनों व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव ठोल निवासी धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जून को वह घर से खाना खाकर खेतों में जाकर वहां बने कमरे में सो गया। रात्रि करीब दो बजे किसी ने कमरे का गेट खटखटाया। उसके पूछने पर भी किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। आखिर उसने दरवाजा खोला तो गांव के ही हरीश और उसके पिता मेहर सिंह ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। उसको डंडों के साथ बुरी तरह पीटा गया। वह सुबह तक वहीं पड़ा रहा। सुबह करीब सात बजे उसका भतीजा विजेंद्र सिंह जब खेतों में आया और उसकी हालत देखकर घबरा गया। उसने उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें