फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला का हालचाल पूछने गए पति और देवर पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अस्पताल में महिला का हालचाल पूछने गए पति और देवर पर महिला के परिजनों से हमला कर दिया। किसी तरह दोनों भाई बचकर निकल गए। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में दिनेश कुमार हाल निवासी ज्योतिसर ने बताया कि 15 मई रात करीब सवा 11 बजे वह अपने छोटे भाई के साथ एलएनजेपी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में दवा लेने आए थे। यहां उसकी पत्नी बेड पर लेटी हुई थी। उसे देखकर वे दोनों भाई उसका हालचाल जानने के लिए उसके पास चले गए। उन्हें देखते ही उसकी पत्नी भड़क गई और धमकी देने लगी। इसके बाद वे दोनों भाई अपनी बाइक पर सवार होकर घर के लिए चल पड़े। इस दौरान एक कार उनके पीछे से आई और उसमें सवार पांच युवक उनको रुकने का इशारा करने लगे, जिन्हें देखकर उसके भाई ने अपनी बाइक रेलवे फाटक की तरफ घुमा ली, मगर उन्होंने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे दोनों भाई बाइक समेत गिर गए। इसी दौरान आरोपियों ने कार से उतरकर उन पर डंडों से हमला कर दिया। किसी तरह वे उनके चंगुल से छूट गए और डायल-112 को कॉल की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें