पुलिस ने एटीएम का पिन नंबर पूछकर खाते से 15 हजार रुपये निकालने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लाडवा के वार्ड 2 की गली नंबर 6 की रहने वाली शालिनी रानी ने लाडवा थाने में शिकायत की थी कि केनरा बैंक में उसका खाता है। 22 सितंबर को उसके मोबाइल पर फोन आया कि उसका एटीएम कार्ड बंद हो चुका है।
इसे चलाने के लिए अपना एटीएम कार्ड का पिन नंबर बताए। इस पर उसने एटीएम नंबर बता दिया। 6 अक्टूबर को जब वह अपने खाते से पैसे निकलवाने गई तो पाया कि उसके खाते में मौजूद 15 हजार रुपये में से मात्र 413 रुपये ही खाते में बचे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार जिस नंबर से उसके मोबाइल पर फोन आया था, उसी ने झांसे में देकर एटीएम नंबर पूछ और उसके खाते से पैसे निकाले हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।