फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तैराकी स्पर्धा में खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण पदकों समेत जीते 11 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। सहारा इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने तैराकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदकों पर कब्जा किया। डायरेक्टर विक्रांत अग्रवाल ने बताया कि 11 जुलाई को कुरुक्षेत्र में ओपन जिला तैराकी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने 11 पदक अपने नाम कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

पदक विजेताओं में यशवीर ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक, तेजस (कक्षा सात) ने एक कांस्य पदक, वाही (कक्षा तीन) ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक, रहान (कक्षा पहली) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक तथा दित्या (कक्षा चतुर्थ) ने एक कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता खिलाड़ियों की उत्कृष्ट उपलब्धि पर मेहनत, समर्पण और खेल भावना के लिए सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें