फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समाधान शिविर डीसी ने 15 शिकायतें मौके पर निपटाईं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​शिविर में समस्याएं अ​धिकारियों के समक्ष रखते हुए फरियाद। सूचना विभाग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक शिकायत पोर्टल पर अपलोड की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

ये निर्देश उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने वीरवार को स्थानीय न्यू लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियों को दिए। उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और करीब 15 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया। वहीं, अन्य शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शिविर में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान में निहित कर्तव्यों का सत्यनिष्ठा से पालन करने की शपथ दिलाई।
उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों का भी प्राथमिकता से समाधान किया जाए। समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर लागू करने का प्रभावी माध्यम हैं। सभी विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत का समय पर निपटारा हो। कार्रवाई की गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट (एटीआर) पोर्टल पर अपलोड की जाए, ताकि शिकायत दोबारा न खुले। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन्हें नियमानुसार रिजेक्ट की श्रेणी में डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें