फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में एस्ट्रो मेला: विद्यार्थियों ने जानी खगोलीय घटनाएं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एस्ट्रो मेले के दौरान रोचक गतिवि​धि में हिस्सा लेते विद्यार्थी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाल दिवस के उपलक्ष्य में सीसीएफ, एसपीएसटीआई, पीएससीएसटी, आईआईएसईआर एवं पीआई-राही के संयुक्त तत्वावधान में एक एस्ट्रो मेला आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और खगोल विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना था।
विज्ञापन

मेले में 17 विद्यालयों के करीब 1,500 विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। लगभग 400 नागरिकों ने रात्रि आकाश का अवलोकन कर खगोलीय घटनाओं को करीब से जाना। स्टारस्केप्स की निदेशक स्मृति महाजन ने खगोल विज्ञान पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर सवालों के जवाब दिए और उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान समझने के लिए संवादात्मक गतिविधियों का अवसर मिला। इस अवसर पर प्रो. केपी सिंह, प्रो. जेएस बाघला और प्रो. कीया धर्मवीर सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें