फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में बर्फ के शिवलिंग पर पहुंचा सफेद कबूतरों का जोड़ा

विज्ञापन
Astha - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सावन मास के चलते वैसे तो धर्म नगरी के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनती है, लेकिन बाहरी गांव का श्री नाभेश्वर महादेव मंदिर शिव भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भगवान भोले नाथ के भक्त यहां बाबा अमरनाथ की तर्ज पर बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बर्फ के शिवलिंग के साथ यहां दो सफेद कबूतर भी विचरण कर रहे हैं, जिससे मंदिर में पूजा अर्चना और दर्शनों के लिए श्री नाभेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर समय यहां हर-हर महादेव, बम बम भोले और ओम नम: शिवाय का उद्घोष हो रहा है। श्रद्धालु सागर ने बताया कि जो लोग अमरनाथ की दुर्गम यात्रा में जा कर भगवान भोले नाथ के विशाल बर्फ के शिवलिंग के दर्शन नहीं कर सकते, उनके लिए कुरुक्षेत्र में ही बाबा अमरनाथ की तर्ज पर बर्फानी गुफा का पवित्र शिवलिंग श्री नाभेश्वर महादेव मंदिर में मौजूद है। उन्होंने बताया भगवान शंकर तथा उनके दो सफेद कबूतरों के दर्शनों के लिए दूरदराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर से ही जुड़े शिव भक्त अशोक कुमार ने बताया मंदिर में बाबा अमरनाथ की तर्ज पर इस बर्फ के शिवलिंग को बर्फ की सिल्लियां लाकर बनाया गया है और बर्फ के शिवलिंग के साथ जीवित विचरण करते कबूतर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि बाहरी गांव में 23 मार्च 1977 को शिवलिंग रूप में स्वयं भगवान शंकर का आश्चर्य जनक अवतरण हुआ था। तभी से श्री नाभेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की गहरी आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें