फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नीदरलैंड भेजने का दिया भरोसा, इटली में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एक युवक को नीदरलैंड का भरोसा देकर इटली में छोड़ दिए जाने व 11 लाख रुपये ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में किरमिच के रहने वाले नरेश कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी मुलाकात बारवा के शमशेर से हुई। उसने कहा कि वह उसके नीदरलैंड भेज देगा, जिसके लिए 11 लाख रुपये देने होंगे। बात तय होने पर आरोपी ने सितंबर 2024 में उसके दस्तावेज ले लिए और अलग-अलग समय पर उक्त रकम भी ले ली।
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना के संबंध में बताया कि आरोपी ने अक्तूबर 2024 में उसे वीजा आैर अन्य कागजात दिल्ली हवाई अड्डे पर दिए, लेकिन उसे उसे हवाई जहाज से इटली उतार दिया गया।
विज्ञापन

यहां से आरोपी उसे नीदरलैंड भेजे जाने का भरोसा देता रहा और जब नहीं भेजा तो वह किसी तरह लौटकर आया। इसके साथ ही उसे ठगे जाने का एहसास हुआ।
इस दौरान उसके चार लाख रुपये और खर्च हो गए। स्वदेश वापस आने पर आरोपियों से रकम वापस दिए जाने की मांग की तो इन्कार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें