फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू के सहायक प्रोफेसर की पत्नी ने ब्रह्मसरोवर में छलांग लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर की 43 वर्षीय पत्नी द्वारा ब्रह्मसरोवर में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे केयू के यूआईईटी के सहायक प्रोफेसर ललित नागपाल की पत्नी कमलेश कुमारी ने ब्रह्मसरोवर के देवयानी घाट पर पहुंची थी। यहां कमलेश ने देवयानी घाट से ब्रह्मसरोवर के 15 फुट गहरे पानी में छलांग लगा दी। जैसे ही इसकी भनक पर्यटक पुलिस और केडीबी के गोताखोरों को पता लगी तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। यहां गोताखोर ने तत्काल कमलेश को पानी से बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस की मदद से एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस में दिए बयान में महिला के पति ललित नागपाल ने बताया कि उनकी पत्नी कमलेश कुमारी पीएचडी कर रही थी। पढ़ाई के चलते पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी, जिसका उपचार भी चल रहा था, लेकिन पिछले 2-3 दिन से काफी परेशान थी। मानसिक परेशानी के चलते कमलेश ने ब्रह्मसरोवर में कूदकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी कर्मबीर ढूल ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। आज शुक्रवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें