फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विधानसभा स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का किया गया शुभारंभ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा हरी झंडी दिखा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए एवं साथ मे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण की प्रतियोगिताओं का द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ बुधवार को पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने रस्साकशी और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं को हरी झंडी दिखाकर किया। स्टेडियम में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, जंपिंग, स्किपिंग, बॉक्सिंग, जूडो और कुश्ती मुकाबलों की शुरुआत के साथ ही माहौल खेल भावना से सराबोर हो गया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व में खेलों के प्रति युवाओं में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वह क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं बल्कि व्यक्तित्व, अनुशासन और टीम भावना को भी विकसित करते हैं। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं 6 दिसंबर तक विधानसभा स्तर पर विभिन्न स्थलों पर आयोजित की जा रही हैं जिनमें खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
विभिन्न खेलों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं जिनमें लगभग दो हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। द्रोणाचार्य स्टेडियम में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, जंपिंग एवं स्किपिंग, बॉक्सिंग, जूडो व कुश्ती की प्रतियोगिताएं, वॉलीबॉल और आर्चरी की प्रतियोगिताएं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में, बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिताएं राजीव गांधी खेल स्टेडियम धनौरा जट्टान में और शूटिंग प्रतियोगिता करण शूटिंग अकादमी में चलती रहेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस चरण में कुल 14 खेल शामिल किए गए हैं। टीम इवेंट्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 50,000, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 25,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। एकल प्रतियोगिताओं में विजेता को 3100 और उपविजेता को 2100 की राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिताओं के पहले ही दिन खिलाड़ियों के जोश, प्रतिस्पर्धा और तैयारी को देखकर आयोजकों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

कुरुक्षेत्र। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा हरी झंडी दिखा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए एवं साथ मे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें