फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: असम के छात्र ने आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ी पुस्तक, अंडमान की छात्रा ने साझा की रोचक जानकारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। टैलेंट शो में ड्रम बजाकर प्रतिभा दिखाता छात्र। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में आयोजित टैलेंट शो में कक्षा छठी से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अंडमान से आई एक छात्रा ने वहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में रोचक जानकारी साझा की और असम के एक छात्र ने आंखों पर पट्टी बांधकर पुस्तक पढ़ सभी को हैरान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान भजन, कविता पाठ, भाषण, नृत्य, संस्कृत श्लोक, वाद्य वादन (ड्रम व गिटार), अभिनय और ब्लाइंड फोल्डेड एक्टिविटी जैसी विविध प्रस्तुतियां पेश की गईं। अनुशासन, शिष्टाचार और शिक्षा का महत्व जैसे विषयों पर दिए गए भाषणों ने सभी को प्रेरित किया। वहीं भक्ति गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इसके अलावा देशभक्ति विषय पर आधारित अभिनय, सामाजिक सरोकारों पर कविताएं और स्ट्रेस-फ्री परीक्षा पर आधारित स्किट दिखाई गई। समूह नृत्य और वेस्टर्न डांस ने उत्साह का संचार किया, कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कुरुक्षेत्र। टैलेंट शो में ड्रम बजाकर प्रतिभा दिखाता छात्र। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें