फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने शांति नगर व वशिष्ट कॉलोनी में कंटेनमैंट जोन बनाने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के फैलाव एवं रोकथाम के लिए थानेसर में शांति नगर और वशिष्ट कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर प्रशासन ने इसे कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जारी आदेशों में कहा है कि शांति नगर में न्यू लक्ष्मी पीजी, ईश्वर सिंह के घर और वशिष्ट कॉलोनी में मान सिंह के घर को कंटेनमेंट जोन तथा शांति नगर में अयान करियाना स्टोर, गुरमेल कुमार के घर, सैनी बिल्डिंग मैटेरियल को बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। इस क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में टीमों का गठन करके डोर टू डोर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग और थर्मल चेकिंग की जाएगी और सभी टीमें सिविल सर्जन के आदेशानुसार कार्य करेंगी। इन कंटेनमेंट जोन में एमई एमसी थानेसर ईश्वर वर्मा के मोबाइल नंबर 98961-00321 के नंबर को बतौर हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन

पांच क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन मुक्त
स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार थानेसर में श्री हंस योग आश्रम, रेलवे कॉलोनी में मकान नंबर 139एच, एकता विहार कॉलोनी में मकान नंबर 546/23, गर्ग निवास, मकान नंबर 596, महेंद्र सिंह, पार्क, शिवा प्रॉपर्टी, मकान नंबर 1459, गांव स्याणा सैयंदा में महात्मा गांधी कॉलोनी, गांव समसपुर में बाबु राम के घर से मक्खन सिंह के घर व डेरा गुलाब माजरा को कंटेनमेंट और बफर क्षेत्र से निजात दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें