फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस का अभद्र व्यवहार नही सहेंगी, आशा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आशा कर्मियों का अपनी मांगों के समर्थन में चलाया गया आंदोलन वीरवार को भी जारी रहा। उन्होंने जिला सचिवालय परिसर में धरना दिया। वे पुलिस के कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में एसपी कार्यालय भी पहुंच गई, जहां पर भी जमकर नारेबाजी की। आशा कर्मियों ने आईजी के नाम ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि वे पुलिस का दुर्व्यवहार नहीं सहेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रधान पिंकी ने कहा है अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर पुलिस द्वारा आंदोलनरत आशाकर्मियों को गिरफ्तार किया गया, जिसके चलते उनमें अब रोष और भी गहरा गया है। अब वे अपनी मांगें मनवाने के बाद ही हड़ताल से हटेंगी। उन्हें अन्य विभागों के कर्मचारियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। अब तक विभिन्न पार्टी के नेता भी धरनास्थल पर पहुंच उनकी मांगों का जायज करार दे चुके हैं।
उन्होंने कहा कि वे अपनी मांगों के लिए 39 दिन से हड़ताल कर रही हैं, लेकिन सरकार इसे गंभीरता सें नही ले रही है । सरकार को यह अनदेखी आने वाले 2024 के चुनावों पर भारी पड़ेगी। अगर सरकार मांगों को नही मानती तो 25 सितंबर को सभी आशा वर्कर अपनी गिरफ्तारियां देते हुए जेल भरो आंदोलन चलाएंगी । इस मौके पर राज्य उपप्रधान रानी देवी, जिला प्रधान पिंकी, सचिव कुसुम लता, जिला उपप्रधान मनजीत सहित अन्य आशा कर्मी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें