फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यूएसए, लंदन, सहित विभिन्न देशों से पूर्व छात्रों ने किया नैक टीम से संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) टीम दूसरे दिन वीरवार को उस समय गदगद हो उठी जब यूएसए, लंदन, नेपाल सहित विभिन्न देशों से पूर्व छात्रों ने भी ऑनलाइन संवाद किया। गुरग्राम, सिरसा, भिवानी आदि में स्थित पांच विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के अलावा अर्जुन अवार्डी दलेल सिंह, पर्वतारोही डीएसपी ममता सौदा भी प्रत्यक्ष तौर पर संवाद में शामिल हुईं। नैक टीम ने दूसरे दिन जन संचार एवं मीडिया प्रोद्योगिकी संस्थान का निरीक्षण किया, जिसमें प्रोफेशनल कोर्स से लेकर स्टूडियो के उपकरणों को गहनता से जाना।
संवाद में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल के अलावा एनआईसी व अनेक सरकारी व गैर सरकारी विभागों व संस्थानों से जुडे़ अधिकारी भी रहे वहीं 170 से ज्यादा अन्य पूर्व छात्र एवं अभिभावक मौजूद रहे। पूर्व छात्रों का यह उत्साह एवं कामयाबी देख टीम हैरान रह गई। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ महेश वर्मा ने करीब डेढ़ घंटा चले संवाद के बाद कहा, ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला है। नैक टीम ने दूसरे दिन अपना निरीक्षण पौधारोपण करने के पश्चात जन संचार एवं मीडिया प्रोद्योगिकी संस्थान का निरीक्षण किया, जिसमें प्रोफेशनल कोर्स से लेकर स्टूडियो के उपकरणों को गहनता से जाना। इस दौरान संस्थान निदेशिका डॉ बिंदू शर्मा व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। यहां टीम ने स्टूडियो से लेकर हर बारीकी को परखा तो इसके बाद दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में पहुंचे, निदेशिका प्रो. मंजुला चौधरी प्रेजेंटेशन दी और उसके बाद उन्होंने दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय की लाइब्रेरी व क्लासरूम की व्यवस्थाओं को जांचा गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल की बैठक ली गई, जिसमें सेल के निदेशक ने प्रेजेंटेशन दी और टीम द्वारा दस्तावेजों को खंगाला गया। डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन , डिपार्टमेंट ऑफ बोटनी, डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म एंड हॉटल मैनेजमेंट, डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्टस, रूसा रिसर्च सेंटर, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में गहनता से अलग-अलग टीमों ने निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र, विश्वविद्यालय बाजार, गैर कर्मचारी क्लब, पुरुष छात्रावास, खेल निदेशालय में दी जाने वाली सुविधाओं को गंभीरता से जाना। नैक टीम के सदस्य शुक्रवार को मसौदा रिपोर्ट पर कुलपति के साथ चर्चा करेंगे। उधर कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा का कहना है कि टीम शुक्रवार शाम को रवाना होगी। उन्हें पूरी उम्मीद है कि विश्वविद्यालय इस निरीक्षण में पूरे स्कोर करेगा।


बॉक्स
पौधारोपण कर शुरू किया निरीक्षण
यूथ रेड क्रॉस और एनएसएस के द्वारा नैक टीम से पौधारोपण करवाया गया, जिसमें प्रत्येक टीम मेंबर ने एक-एक पौधा लगाकर विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दिया। इसके पश्चात इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन





बॉक्स
विश्वविद्यालयों को आने वाले समय में लगेंगे चार चांद : प्रो. महेश वर्मा
नैक टीम के अध्यक्ष प्रो. महेश वर्मा ने कहा कि जिस तरह विश्वविद्यालय में काम हो रहा है, आने वाले समय में विश्वविद्यालय को चार चांद लगेंगे। अधिकारी सभी गतिविधियों की जिम्मेदारी बखूबी निभाई जा रही है। विश्वविद्यालय में एनसीसी, एनएसएस और अन्य सेवाओं की शाखा में सहयोग प्रत्येक विद्यार्थी को करना चाहिए क्योंकि यह विद्यार्थी को एकेडमिक के साथ साथ अच्छा नागरिक बनने में सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें