फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घंटों पुलिस लाइन में जमी रहीं आशाकर्मी, नहीं हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मांगों के समर्थन में आशाकर्मियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। इस दौरान राज्य कमेटी के आह्वान पर वे दिन भर गिरफ्तारी देने के लिए तैयार रहीं, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। तीन घंटे तक आशा कर्मी सेक्टर 10 ताज पार्क तो चार घंटे तक पुलिस लाइन में धरना देकर रोष जताती रहीं। शाम करीब पांच बजे सरकार की ओर से 28 सितंबर को बातचीत का न्योता मिलने का संदेश आने पर जेल में दिया धरना समाप्त किया, जिसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू एवं सहयोग सर्व कर्मचारी संघ जिला कमेटी के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर सुबह ही आशाकर्मी ताज पार्क में इक्कठी होनी शुरू हो गई थीं। करीब एक बजे तक धरना देती रहीं। पहले से गिरफ्तारी देने के एलान के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी।
विज्ञापन

आशाकर्मियों ने पुलिस लाइन में जाकर गिरफ्तारी देने का एलान किया तो पुलिस ने उन्हें वहां तक बसों के जरिए ले जाने का भी आग्रह किया, लेकिन वे पैदल ही रोष मार्च निकालते हुए पहुंची। यहां पर उन्होंने थाली-चम्मच बजाते हुए जमकर रोष जताया। यहां एक बजे से शाम पांच बजे तक धरना दिया बार-बार गिरफ्तारी किए जाने की मांग की जाती रही, लेकिन काेई कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच यूनियन प्रदेशाध्यक्ष सुरेखा भी पहुंची तो उन्होंने आशाकर्मियों में जोश भरा। उन्होंने एलान किया कि जब तक मांगें पूरी नही होतीं, हड़ताल व आंदोलन जारी रहेगा। धरने को जिला प्रधान पिंकी जिला उपप्रधान मंजीत, एसकेएस जिला प्रधान ओमप्रकाश, सहसचिव रोशन लाल व अन्य कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।


प्रशासन नहीं कर पाया गिरफ्तारी : पिंकी
पिंकी ने आशाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पुलिस लाइन में जुलूस के रूप में गिरफ्तारी देने पहुंची थी, लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं कर सका, लेकिन उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है।
विज्ञापन







अपना हक लेकर ही रहेंगे : सुरेखा
आशा वर्कर यूनियन हरियाणा की राज्य प्रधान सुरेखा ने कहा कि सरकार देखना चाहती कि यह आंदोलन टूट जाए, लेकिन आंदोलन और मजबूत हो रहा है। सर्व कर्मचारी संघ व अन्य कर्मचारी भी उनके समर्थन में है। अपना हक लेकर ही दम लेंगे। अब सरकार ने 29 सितंबर के लिए बातचीत का भरोसा दिया है, लेकिन तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें