कुरुक्षेत्र। निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। आयोजक
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके भीतर संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा मूल्यों की समझ विकसित करना रहा।
प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की आशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीए तृतीय वर्ष की नेहा द्वितीय स्थान पर रही। बीए प्रथम वर्ष की पलक ने तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर ने विजेताओं को इसी तरह हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता, नागरिक कर्तव्य और लोकतांत्रिक मूल्यों जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार गहराई से प्रस्तुत किए। छात्राओं के लेखन में रचनात्मकता, मौलिकता और संविधान के प्रति गहरा चिंतन स्पष्ट दिखाई दिया। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. श्रेष्ठा ने बताया कि यह आयोजन छात्राओं में संवैधानिक आदर्शों को समझाने और उनमें जागरूकता फैलाने की दिशा में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ।