फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बुनियाद लेवल-वन का परिणाम घोषित होते ही लेवल-दो की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बुनियाद कार्यक्रम के तहत आयोजित लेवल वन परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही चयनित विद्यार्थी अब लेवल-दो परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। लेवल-दो की परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 1125 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन राज्य स्तर पर किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उनके शैक्षणिक विकास में सहायता करना है।
विज्ञापन


लेवल-दो की परीक्षा को लेकर प्रशासन ने परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से संबंधित दिशानिर्देश जारी कद दिए हैं। विद्यार्थियों का परीक्षा आरंभ होने से कम से कम आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने और परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लेवल वन की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि इस उपलब्धि ने उनके आत्मविश्वास को नई ऊर्जा दी है। छात्रा दीपिका ने बताया कि लेवल वन परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब मैं लेवल-दो परीक्षा के लिए पूरी मेहनत कर रही है। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि होगी। विद्यार्थी शिक्षकों, अभिभावकों, निजी कोचिंग और ऑनलाइन कक्षाओं व सोशल मीडिया के जरिए पाठ्यक्रम को पढ़ रहे हैं।



लेवल-दो की परीक्षा के लिए व्यवस्था सुचारू
जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने बताया कि बुनियाद लेवल-दो की परीक्षा कराने को लेकर परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मिशन बुनियाद शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर परंतु बौद्धिक रूप से श्रेष्ठ विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क करवाई जाती है। लेवल-दो में चयनित विद्यार्थियों को तीसरे चरण में मूल्यांकित किया जाएगा तत्पश्चात चयनित विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे तथा बुनियाद केंद्रों पर विद्यार्थियों की कक्षाएं प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें