फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आर्य स्कूल का परिणाम रहा शत प्रतिशत, लड़कियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आर्य स्कूल का परिणाम बेहतर रहने पर विद्या​र्थियों को  मिठाई ​खिलाते स्कूल प्रधानाच
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम को देख आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

10 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया और 41 ने प्रथम श्रेणी में जगह बनाई। आर्ट में विद्यालय में प्रथम स्थान पर दिव्या ने 80.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। कॉमर्स में दीपांशु 82 फीसदी अंक के साथ प्रथम स्थान पर रही और नॉन मेडिकल में अपूर्वा 80 फीसदी अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। मेडिकल में राशिका ने 73 फीसदी अंक प्राप्त किए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान राजकुमार सर्राफ और प्रबंधक निदेशक जय किशन शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और अध्यापकों को अच्छे परिणाम के लिए बधाई दी। प्रधानाचार्य बलदेव राज सैनी ने विद्यार्थियों व अध्यापकों को बधाई दी। विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच लड्डू बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें