फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: औजारों की पूजा कर कारीगरों ने मांगी तरक्की और खुशहाली

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक प्रतिष्ठान में रखा भगवान विश्वकर्मा का चित्र। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में भगवान विश्वकर्मा दिवस हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मैकेनिकों, कारीगरों, तकनीकी कर्मचारियों और शिल्पकारों ने अपने कार्यस्थलों पर मशीनों, औजारों और उपकरणों की पूजा-अर्चना कर तरक्की और परिवार की खुशहाली की कामना की। कारीगरों ने औजारों पर शुभता के धागे बांधे और भगवान विश्वकर्मा के समक्ष शीश नवाया।
विज्ञापन

सुबह से ही वर्कशॉप, मोटर मैकेनिक की दुकानों, औद्योगिक इकाइयों और निर्माण प्रतिष्ठानों में सफाई कर फूलों से सजावट की गई। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा व चित्र के समक्ष दीप जलाकर फल, मिठाई और पूजन सामग्री अर्पित की गई। कई स्थानों पर सामूहिक पूजा हुई। गृहस्थों ने भी घरों की मशीनरी की पूजा की।
पंडित उमेश शास्त्री ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम शिल्पकार और वास्तुकार हैं। उन्हें देवताओं के महलों, अस्त्र-शस्त्रों और दिव्य निर्माणों का रचयिता माना जाता है। इंजीनियर, मैकेनिक, बढ़ई, लोहार और मशीन ऑपरेटर उन्हें आराध्य मानते हैं। यह पर्व श्रम, हुनर और तकनीक के महत्व के साथ सुरक्षित कार्यप्रणाली और मेहनत से आगे बढ़ने का संदेश भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें