कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने गामड़ी निवासी सुनील को बिना लाइसेंस शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात बोतल देसी शराब बरामद की है।
वीरवार को टीम पायलट चौक के पास तैनात थी। उसी समय गुप्त सूचना मिली कि सुनील अनाज मंडी के पास अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुनील को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सात बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया, जिसे अदालत में पेश करने के उपरांत जमानत पर रिहा कर दिया गया।