पिछले दिनों 950 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 9 अक्तूबर को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पिहोवा में ढांड रोड पर गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को सूचना मिली कि नरेश व बजिंद्र सिंह वासी बेलरखां (जींद) अफीम बेचने का धंधा करते हैं। आरोपी आज भी अपनी बाइक पर सवार होकर पिहोवा में अलग-अलग ग्राहकों को अफीम बेचने आने वाले है। सूचना पर पुलिस टीम ने डीएसपी पिहोवा गुरमेल सिंह को साथ लेकर ढांड रोड हाईवे पुल के नीचे नाकाबंदी करके दोनों आरोपियों को बाइक सहित 950 ग्राम अफीम के साथ नरेश बजिद्र सिंह को काबू करके पूछताछ की थी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत से बजिंद्र सिंह को दो दिन के रिमांड पर लिया था तथा नरेश को जेल भेजा था। आरोपी बजिंद्र सिंह ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह यह अफीम राजकुमार उर्फ राजू उर्फ सुध वासी गुरथली थाना नरवाना (जींद) से खरीद कर लाए थे। 11 अक्तूबर को सीआईए-2 ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया तथा राजकुमार व बजिंद्र सिंह को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।