पौने पांच ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी यतिन उर्फ मिट्ठू वासी नंद कॉलोनी को जेल भेज दिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 8 अक्तूबर को थाना शहर पिहोवा पुलिस सरस्वती चौक पर मौजूद थी। तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मंदीप सिंह हाल वासी नंद कॉलोनी हेरोईन/स्मैक बेचने का धंधा करता है। वह आज भी अपनी स्कूटी पर हेरोइन/स्मैक बेचने के लिए सरस्वती तीर्थ के पास आएगा। सूचना पर पुलिस ने सरस्वती तीर्थ के पास नाकाबंदी करके आरोपी मंदीप को 4 ग्राम 75 मिलीग्राम हेरोइन/स्मैक के साथ काबू किया था। आरोपी के विरुद्ध थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज करके आरोपी मंदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह हेरोइन/स्मैक यतिन उर्फ मिट्ठू से खरीदी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर यतिन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।