इस्माईलाबाद। थाना झांसा पुलिस ने ट्रांसफार्मर व ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर न्यायालय में पेश किया। आरोपी को कारागार भेज दिया है। बिजली विभाग इस्माईलाबाद के एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गत 8 जनवरी 25 की रात्रि को अज्ञात चोरों की ओर से गांव अजराना खुर्द वासी किसान के खेत से बिजली विभाग के 16/20 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। इस बारे में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर चोरी हुए ट्रांसफार्मर के सामान का आंकलन किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार की टीम ने ट्रांसफार्मर व ट्रांसफार्मर का सामान चोरी के आरोप में योगेश वासी खानपुर कोलिया को गिरफ्तार कर लिया।