कुरुक्षेत्र। अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी ने पुलिस दबाव बनते ही अपने आपको महिला थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से अदालत के आदेश पर जिला कारागार भेज दिया गया।
जानकारी देते हुए एसपी आस्था मोदी ने बताया कि एक नाबालिग ने महिला थाना में दी शिकायत में बताया कि सुखदेव सिंह वासी नीलोखेड़ी ने उसकी अश्लील वीडियो एवं फोटो बनाकर उसके साथ गलत काम किया तथा उसकी अश्लील वीडियो व फोटो किसी दूसरे को भी सेंड कर दी। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज किया। मामले की जांच महिला थाना प्रबंधक निरीक्षक सुनीता रावत कर रही थी, जांच करते हुए प्रबंधक महिला थाना तथा उप निरीक्षक परमजीत कौर ने आरोपी पर इतना दबाव बनाया की आरोपी ने महिला थाना में सरेंडर कर दिया।