फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप गर्ग हत्याकांड मामले में एक हत्यारोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीप गर्ग हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि बीती दो जुलाई को ढांड निवासी व्यापारी संदीप गर्ग अपने दोस्त राहुल के साथ कुरुक्षेत्र सये ढांड जा रहा था। गांव कमोदा के नजदीक बोलेरो सवार 12 युवकों ने तेज धार हथियारों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में घायल संदीप गर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस हत्याकांड में रणजीत सिंह उर्फ मडकु, राहुल, प्रवीण, काला, गुरमीत, कपूरा सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच सीआईए-1 को सौंपी गई थी। जांच अधिकारी तरसेम सिंह को सूचना मिली हत्याकांड में शामिल एक आरोपी उत्तराखंड के हरिद्वार में मौजूद है। सूचना के आधार पर उन्होंने एक टीम गठित कर हत्यारोपी ढांड के पंडित मोहल्ला निवासी रणजीत सिंह उर्फ मडकू को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें