फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शस्त्र लाइसेंस धारक जमा कराएं अपने हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। निकाय चुनावों के मद्देनजर शहर में अचार संहिता लागू है। ऐसे में चुनाव को शांति से करवाने की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है। इसके चलते पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपने वैध हथियार जमा करवाने की एडवाइजरी जारी की है । शस्त्र लाइसेंस धारक अपने हथियार नजदीकी पुलिस थाना या प्राधिकृत शस्त्र डीलरों के पास जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि आगामी दो मार्च को निकाय चुनाव है। चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से शस्त्र लाइसेंस धारक अपना हथियार बिना किसी देरी के अपने नजदीकी थाना में या प्राधिकृत शस्त्र डीलरों के पास जमा कराएं।



उन्होंने कहा कि जो लोग अपने हथियार जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही वह अशांति फैलाने में शामिल पाए गए तो उनके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। हथियार जमा नहीं करवाने वाले लोगों के लाइसेंस का नवीनीकरण रोककर, लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इसके साथ आमजन से अपील करते हुए चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें