फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अर्जुन ने हासिल किया सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्वविद्यालय स्तरीय सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसके समापन समारोह में उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। यह शिविर कैथल के डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय यूटीडी इकाई से छह एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। एनएसएस यूटीडी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश कुमार, डॉ. राज रतन और डॉ. निधि माथुर ने बताया कि इस शिविर में यूटीडी अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, स्लोगन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. एआर चौधरी ने कार्यक्रम अधिकारी और सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें