फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शादी समारोह में कहासुनी, कार पर पेट्रोल छिड़क किया आग के हवाले

विज्ञापन
लाडवा। मौके पर खड़ी जली हुई कार तथा जांच करते थाना प्रभारी गुरनाम सिंह। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। कस्बे के गांव सलेमपुर में शादी समारोह में हुई मामूली कहासुनी झगड़े में तब्दील हो गई। युवकों ने कार पर ईंट पत्थरों से हमला कर पहले कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसके बाद पैट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। कार चालक ने बड़ी मुश्किल से मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। चालक ने घटना की सूचना अपने रिश्तेदारों व डायल 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र कुमार निवासी गांव सबका केसरी साहा जिला अंबाला ने बताया कि वह परिवार सहित अपनी साली के लड़के की शादी में लाडवा के गांव सलेमपुर में आए हुए थे। शादी समारोह के दौरान उसकी साली के जेठ व भांजे में मामूली कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया। घर में रिश्तेदारों की भीड़ होने के कारण वह रात को अपनी कार में ही सो गया। बुधवार देर रात लगभग 11:45 बजे उसकी कार पर साली के जीजा, भांजे व अन्य लोगों ने रंजिशन ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। वह कुछ समझ पाता तो आरोपियों ने उसकी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

आनन फानन में उसने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। जब तक उसने अपने रिश्तेदारों व अन्य को फोन कर बुलाया कार में ऊंची लपटें उठने लगीं। उसने घटना की सूचना उपदमकल विभाग व डायल-112 को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचने तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। थाना प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया पीड़ित रविंद्र ने कुछ लोगों पर रंजिशन कार को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की बात कही है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने कहा कि घटना में जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लाडवा। मौके पर खड़ी जली हुई कार तथा जांच करते थाना प्रभारी गुरनाम सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें