फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक्यूआई 236 पर पहुंचा, बिगड़ती हवा से अधिकारियों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है। वीरवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 236 तक पहुंच गया। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही आमजन और अधिकारियों की चिंता भी बढ़ने लगी है। एक सप्ताह बाद बुधवार को भी एक्यूआई 230 दर्ज किया गया था। लगातार खराब हो रही हवा की गुणवत्ता से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। वीरवार को जिले में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद ठंड
बढ़ती ठंड को किसानों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञ एवं उपनिदेशक डॉ. गिरिश नागपाल के अनुसार गेहूं की फसल के लिए कम तापमान अनुकूल रहता है। ठंड बढ़ने से फसल में फुटाव अधिक होता है और पौधों में कल्ले निकलने में मदद मिलती है। इससे आगे चलकर बेहतर पैदावार की संभावना बढ़ती है। ऐसे में जहां सर्दी आमजन की मुश्किलें बढ़ा रही है, वहीं गेहूं की फसल के लिए यह मौसम लाभदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें