फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कृषि ड्रोन प्रशिक्षण के लिए 19 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कृषि विभाग की ओर से कृषि ड्रोन पायलट के प्रशिक्षण हेतु जिला कुरुक्षेत्र के किसानों और बेरोजगार युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और कम से कम दसवीं पास होना चाहिए। आवेदक किसी एफपीओ अथवा सीएचसी का सदस्य होना चाहिए। उक्त जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. सुरेंद्र मलिक ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला भर से 27 किसानों को प्रशिक्षण के लिए करनाल भेजा जाएगा। प्रशिक्षु को कोई फीस अथवा खर्च नहीं देना होगा। ट्रैनिंग पर जो भी खर्च होगा उसे कृषि विभाग वहन करेगा। ट्रैनिंग की अवधि आठ दिन की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें