कुरुक्षेत्र। अमीन रोड पर दुकानदार से एक युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गया। दुकानदार मोबाइल पर बात करते हुए घर लौट रहा था। घटना रात पौने नौ बजे की बताई जा रही है। सूचना पाकर डायल-112 टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना केयूके में दर्ज शिकायत में तरुण निवासी पटियाला बैंक काॅलोनी ने बताया कि वह फ्लावर डेकोरेशन का काम करता है। वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था। वह अमीन रोड से होता हुआ वीटा बूथ के पास पहुंचा तभी उसके पास कॉल आ गई। उसने कॉल उठाने के लिए जेब से मोबाइल बाहर निकाला इसी दौरान एक युवक उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। उसने उसका पीछा भी किया, मगर आरोपी भागने में कामयाब रहा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।