कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला में दाखिला प्रक्रिया विभागीय वेबसाइट आईटीआईहरियाणाएडमिशन.एनआईसी.इन पर 6 जून से शुरू हो रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि शेड्यूल के अनुसार छह व्यवसायों में दाखिले किए जाएंगे, जिनमें ड्राफ्टसमैन, सिविल ड्राफ्ट्समैन, मैकेनिकल सीविंग टेक्नोलॉजी, (कटाई व सिलाई) व्यवसाय एसओटी (ईम्ब्राईडरी) (कढ़ाई) व्यवसाय कोपा कंप्यूटर व्यवसाय कोस्मेटोलॉजी (हेयर व स्किन केयर) कोर्स शामिल है। इसके लिए पात्र प्रार्थी वेबसाइट आईटीआईहरियाणाएडमिशन.एनआईसी.इन का नियमित अवलोकन करते रहे तथा पात्र प्रार्थियों को शैक्षणिक योग्यता आरक्षण एवं स्थायी निवासी इत्यादि मूल प्रमाणपत्रों की प्रतियां दाखिला फार्म के साथ आवश्यकता अनुसार अपलोड करनी होगी, दाखिले के इच्छुक प्रार्थियों के पास निजी ईमेल आईडी, निजी मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र एवं आधार कार्ड होना अनिवार्य है तथा ऐसे प्रार्थी ही आवेदन के पात्र होंगे।