कुरुक्षेत्र। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से श्री धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र कलाकार छह जनवरी तक इस पुरस्कार के लिए ई-मेल या डाक के माध्यम से संबंधित विभाग में आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले और आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
एडीपीआर रणवीर सिंह सांगवान ने बताया कि चयनित कलाकार को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। छह जनवरी 2025 तक एससीओ नंबर 200-201 सेक्टर 17-सी चंडीगढ़ या अधिकारिक ईमेल के माध्यम से विभाग को भेजे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास सांगियों की रचनाओं के मंच निर्देशन के लिए कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है साथ ही आवेदक हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रार्थी ने सांगों का निर्देशन हरियाणा की संस्कृति की मर्यादा के अनुरूप किया हो।
श्रेष्ठ निर्देशक अपने सहयोगी कलात्मक निर्देशक, संगीत निर्देशक, कॉस्ट्यूम डिजाइनर प्रकाश एवं ध्वनि इत्यादि तकनीकी स्टाफ के साथ तालमेल बनाने में दक्ष होना चाहिए। प्रार्थी की आयु 35 वर्ष से लेकर 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए और प्रार्थी का सांगों के मंच संचालन में प्रतिष्ठित होना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी को सांग की रचनाओं के आधार पर स्क्रिप्ट तैयार करने, अभिनय की बारीकियों और संगीत की जानकारी होना जरूरी है। चयनित किए जाने वाले व्यक्ति की सामाजिक छवि अच्छी होनी चाहिए,। संवाद