फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए 30 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ऑन द स्पॉट दाखिला के लिए निदेशालय की ओर से फिर से पोर्टल खोल दिया गया है, जिसमें विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जिलेभर की छह आईटीआई में विभिन्न कोर्सों की 1336 सीटों पर करीब 1200 दाखिले हुए हैं। आईटीआई महिला शाहाबाद और आईटीआई बहलोलपुर में करीब 26 प्रतिशत सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन

आईटीआई कुरुक्षेत्र की 616 सीटों पर 604 दाखिले हुए हैं तो वहीं आईटीआई पिहोवा में 408 सीटों पर 398 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। जबकि आईटीआई महिला कुरुक्षेत्र की 180 सीटों पर 162 तथा आईटीआई शाहाबाद में 100 प्रतिशत सीटें भर गई हैं। आईटीआई महिला कुरुक्षेत्र के प्राचार्य देव किशन ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के लिए 30 सितंबर तक ऑन दा स्पॉट दाखिला के लिए पोर्टल खोल दिया, जिसमें रिक्त सीटों पर आवेदन कर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन



आईटीआई में उपलब्ध सीटों पर प्राप्त हुए दाखिले
आईटीआई-उपलब्ध सीटें- भरी हुई सीटों का ब्योरा

आईटीआई कुरुक्षेत्र 616-604
आईटीआई पिहोवा-408398
आईटीआई महिला कुरुक्षेत्र- 180162
आईटीआई शाहाबाद-4040
आईटीआई महिला शाहाबाद-60-46
आईटीआई बहलोलपुर-13298
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें