लाडवा। जवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी के प्राचार्य निरंजन सिंह ने कक्षा पांचवीं के पात्र विद्यार्थियों से नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (कक्षा 6 प्रवेश) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है। जन्म तिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच के विद्यार्थी पात्र हैं। अभिभावक, शिक्षक या कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रतियोगी अनुभव और बेहतर अवसर देगा।